{"_id":"3f2f42540e549025503a940931ffddf9","slug":"crocodile-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर में घुसा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर में घुसा मगरमच्छ
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में कतर्नियाघाट रेंज स्थित फकीरीपुर गांव की पूर्व प्रधान माधुरी देवी के घर में सोमवार रात एक मगरमच्छ घुस गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना है कि उनके घर से सौ मीटर दूर खजुहा नाला बहता है। लोगों का कहना है कि इसी नाले से निकलकर मगरमच्छ उनके घर में घुसा। मगरमच्छ रात भर घर में बैठा रहा।
विज्ञापन
सुबह वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर वापस खजुहा नाले में छोड़ दिया। ये नाला नेपाल की गेरुआ नदी से जुड़ा है।
मगरमच्छ पकड़ने में वन विभाग का कर्मचारी जुमना प्रसाद घायल हो गया। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ छह फुट लंबा और लगभग 60 किलो का था।