फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crisis of cancer drugs in hospitals; profiteering begins in the market.

Lucknow News: अस्पतालों में कैंसर दवाओं का संकट, बाजार में मुनाफाखोरी शुरू

Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Crisis of cancer drugs in hospitals; profiteering begins in the market.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। कैंसर दवाओं की कमी से मरीजों की जान सांसत में फंसी है। सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्बोप्लैटिन और सिस्प्लैटिन इंजेक्शन खत्म हो गया है। इसका फायदा उठाकर कुछ कारोबारी मरीजों से मनमाफिक शुल्क वसूल रहे हैं। हालात यह हैं कि 375 रुपये कीमत वाला इंजेक्शन तीन गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया और कैंसर संस्थान जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं का संकट बना है। प्राइवेट अस्पताल में भी कार्बोप्लैटिन और सिस्प्लैटिन नहीं मिल पा रही है। इनका उपयोग मुंह, गले, फेफड़े, पेट, गर्भाशय, अंडाशय, मूत्राशय सहित कई प्रकार के कैंसर में इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों के कैंसर में भी यह दवाएं काम आती हैं। इन दवाओं की समय पर उपलब्धता कीमोथेरेपी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। ऐसे में बाजार में दवा की कमी का लाभ उठाकर कुछ कारोबारी सीमित स्टॉक को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण दवा की कमी और कालाबाजारी से मरीजों के इलाज पर सीधा असर पड़ रहा है। एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दवा आपूर्ति की नियमित निगरानी की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed