फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals murdered two friends in gonda

गोंडाः चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने दोस्तों पर किया चाकू से हमला, दो की मौत

Fri, 22 Feb 2019 02:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 22 Feb 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
criminals murdered two friends in gonda
डबल मर्डर के बाद युवक से पूछताछ करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
गोंडा के गायत्री पुरम चौराहे पर गुरुवार देर रात किसी से मिलने गए तीन युवकों पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि तीसरे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के दोस्त से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर में पीपल तिराहे के पास रहने वाला शिवम उर्फ बेटू (20) पुत्र स्व. सेतु फूल-माला बेचता था। गुरुवार रात वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त शिवेश पटवा (20) और विवेक के साथ बहराइच रोड स्थित सूरज होटल में वैवाहिक समारोह में गया था।
विज्ञापन


देर रात वहां से लौटने के बाद शिवम दोनों दोस्तों के साथ किसी काम से गायत्री पुरम चौराहे पर गया था। तभी अचानक बाइक से आए तीन युवकों ने शिवम व शिवेश पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चल सका घटना के कारणों का पता

गला रेतने के चलते शिवम की मौके पर ही मौत हो गई और शिवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि विवेक भागकर वापस वैवाहिक समारोह में गया और वहां परिचितों को घटना की जानकारी दी।

इस पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिवम व शिवेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल शिवेश ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। 

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एएसपी हृदेश कुमार व सीओ सिटी महावीर सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

नगर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि शिवम व शिवेश के दोस्त विवेक से घटना के बारे में पूछताछ करके कातिलाें को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed