जेल में बंद हत्यारे की एडीजे को धमकी, 20 लाख नहीं मिला तो कोर्ट उड़ा दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के जुर्म में बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बहराइच के एक अपराधी ने गोंडा के अपर जिला जज को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है उसने पैसा न मिलने पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी।
बड़कऊ ने ही बृहस्पतिवार को बहराइच की जिला जज को भी पत्र भेजकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गोंडा दीवानी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी सुधार कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला जज के नाम मिले रजिस्टर्ड पत्र में बड़कऊ उर्फ राजकुमार ने एडीजे सप्तम से 20 लाख रुपए बरेली सेंट्रल जेल के डा. नेमचंद को पहुंचाने को कहा है।
तलाशी में मंत्री याशर शाह के नाम भी मिला पत्र
बड़कऊ ने रुपए न मिलने पर एडीजे सप्तम व दीवानी कचहरी उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले में बड़कऊ व डॉ नेमचंद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बड़कऊ बहराइच के विशेश्वरगंज के दिगितपुरवा का रहने वाला है।
एक दशक पहले उसने जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसे 2006 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बरेली जेल में तलाशी के दौरान बड़कऊ के पास तीन और धमकी भरे पत्र मिले हैं।
उनमें कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नाम का भी एक पत्र है। इसमें उसने यासर शाह पर विरोधियों की मदद और जेलों में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय ने कहा कि बडकऊ खुराफाती कैदी है। उसकी मदद करने वाले कुछ लोग राडार पर है।