फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal threats gonda adj to explode court

जेल में बंद हत्यारे की एडीजे को धमकी, 20 लाख नहीं मिला तो कोर्ट उड़ा दूंगा

Sat, 17 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा/बहराइच-बरेली
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा/बहराइच-बरेली Updated Sat, 17 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
criminal threats gonda adj to explode court
डेमो प‌िक

हत्या के जुर्म में बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बहराइच के एक अपराधी ने गोंडा के अपर जिला जज को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है उसने पैसा न मिलने पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी। 

विज्ञापन


बड़कऊ ने ही बृहस्पतिवार को बहराइच की जिला जज को भी पत्र भेजकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गोंडा दीवानी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसपी सुधार कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला जज के नाम मिले रजिस्टर्ड पत्र में बड़कऊ उर्फ राजकुमार ने एडीजे सप्तम से 20 लाख रुपए बरेली सेंट्रल जेल के डा. नेमचंद को पहुंचाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में मंत्री याशर शाह के नाम भी म‌िला पत्र

criminal threats gonda adj to explode court
डेमो - फोटो : demo pic

बड़कऊ ने रुपए न मिलने पर एडीजे सप्तम व दीवानी कचहरी उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले में बड़कऊ व डॉ नेमचंद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बड़कऊ बहराइच के विशेश्वरगंज के दिगितपुरवा का रहने वाला है।

एक दशक पहले उसने जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसे 2006 में उ‌म्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बरेली जेल में तलाशी के दौरान बड़कऊ के पास तीन और धमकी भरे पत्र मिले हैं।

उनमें कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नाम का भी एक पत्र है। इसमें उसने यासर शाह पर विरोधियों की मदद और जेलों में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेल के ‌वरिष्ठ अधीक्षक प्रेमनाथ पांडेय ने कहा कि बडकऊ खुराफाती कैदी है। उसकी मदद करने वाले कुछ लोग राडार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed