फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal stealing money from account by sending wedding cards on mobile Know protect yourself from cyber crime

सावधान: मोबाइल पर आया शादी का कार्ड... तो न करें ये गलती, वर्ना आपका खाता हो सकता खाली; पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह

Tue, 03 Dec 2024 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 09:04 AM IST
सार

मोबाइल पर शादी का कार्ड आए तो ये गलती न करें। वर्ना आपका खाता खाली हो सकता है। साइबर ठग इस तरह भी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आगे पढ़ें और जानें एक्सपर्ट की सलाह...

विज्ञापन
criminal stealing money from account by sending wedding cards on mobile Know protect yourself from cyber crime
mobile new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को साइबर अपराधों से बचने के लिए जानकारी दी गई। साइबर एक्सपर्ट एवं मीडिया सेल में तैनात दरोगा राम रक्षा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। उन्होंने ठगों के इस तरह के पैतरों से बचने की जानकारी दी है। कहा कि अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से शादी के कार्ड आ रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि इन्हें खोलते ही ठग आपका खाता खाली कर देंगे। 

विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक ठग आपके व्हाट्सएप नंबर और फेसबुक पर एप व लिंक की पीडीएफ फाइल शादी के कार्ड में बदलकर भेज रहे हैं। कार्ड पर दिए गए लिंक को खोलते ही ठगों को आपके मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है। फिर वे खाते की रकम पार कर दे रहे हैं। इस तरह की घटनाएं राजस्थान, मुंबई और मध्यप्रदेश से सामने आ रही हैं। साइबर क्राइम सेल लिंक के डिटेल के बारे में जानकारी कर रही है।

विज्ञापन

ठगी का शिकार होने से खुद को ऐसे बचाएं-

  • व्हाट्सएप के जरिए आई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें जब तक वह आपके परिचित और भरोसे के व्यक्ति ने न भेजी हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कार्ड भेजने वाले का नंबर देखें कि वह +91 से शुरू हो रहा है या नहीं।
  • भेजी गई फाइल में अगर APK, PIF, VBS हो तो उसे कतई न खोलें।

यहां करें शिकायत-

  • पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर।
  • साइबर क्राइम सेल हजरतगंज कोतवाली अथवा साइबर थाना विभूतिखंड में।
  • टोल फ्री नंबर 1930 पर।
  • www.cybercrime.goe.in पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed