फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal injured

लखनऊ मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Sun, 28 Mar 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
criminal injured
लखनऊ में महानगर स्मृति वाटिका के पास हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश पिंटू शर्मा गिफ्तार
लखनऊ। दिल्ली के 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी पिंटू शर्मा उर्फ अनुज से शनिवार रात महानगर इलाके में दिल्ली व लखनऊ की क्राइम ब्रांच और महानगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में पैर में गोली लगने से पिंटू घायल हो गया। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, दो खोखे व बाइक मिली है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर इलाज करा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से अयोध्या निवासी पिंटू शर्मा पिछले दिनों दिल्ली में हुई 15 लाख रुपये की लूट में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा है। पिंटू की तलाश में दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम एसीपी अतर सिंह के नेतृत्व में लखनऊ आई थी। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि शनिवार रात सात से आठ बजे के बीच इनामी बदमाश पिंटू शर्मा उर्फ अनुज महानगर इलाके में स्मृति वाटिका के पास आएगा। इस पर दिल्ली व लखनऊ की क्राइम ब्रांच और महानगर कोतवाली की पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो पिंटू ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो पिंटू के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिंटू के पास से .32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, दो खोखे व दिल्ली के नंबर की बाइक मिली है। पिंटू मूल रूप से अयोध्या के सुरूरपुर बस्ती का रहने वाला है और दिल्ली के ललिता पार्क, लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है। दिल्ली के शाहदरा इलाके में चार अगस्त 2020 को हुई 15 लाख रुपये की लूट में दिल्ली पुलिस को पिंटू की तलाश थी। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट के 18 व चेन स्नेचिंग के छह अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed