फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth died in road accidents

बेकाबू वाहन ने पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत

Mon, 10 Feb 2014 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Feb 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
youth died in road accidents

बंथरा में शनिवार रात बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई हे। उधर, चिनहट में देर रात बुआ को लेकर जा रहे युवक की बाइक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरी महिला की पहिये के नीचे आने से मौकेे पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। दोनों ही मामलों में परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव के बागरमऊ निवासी भगवान शंकर (42) आशियाना स्थित वृंदावन कॉलोनी में रहता था। तीन दिन पहले बेटे लवकुश (20) के साथ गांव गया था। शनिवार रात पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे।

रास्ते में बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इलाज के दौरान देर रात बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी है।


उधर, पीजीआई स्थित चिरैयाबाग निवासी राम सिंह यादव अपनी बुआ मंगला (40) को बाइक से लेकर बाराबंकी जा रहा था। मटियारी चौराहे पर देर शाम बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मंगला छिटककर सड़क पर गिरीं और बस के पहिए के नीचे आ गई। अस्पताल ले जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

लवकुश की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया था। बेटे को खोने के गम में मां बेसुध हो गई। रिश्तेदारों, पड़ोसियों के साथ ही लवकुश के दोस्त भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed