{"_id":"5ffad4808ebc3e2e3e49cbaf","slug":"women-go-on-hungry-strike-over-double-murder-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: दोहरे हत्याकांड से पीड़ित महिलाओं ने अन्न जल त्यागा, अभी तक फरार हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: दोहरे हत्याकांड से पीड़ित महिलाओं ने अन्न जल त्यागा, अभी तक फरार हैं आरोपी
Sun, 10 Jan 2021 03:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन के रवैए से नाराज होकर अन्न का त्याग दिया है।
विज्ञापन
घर में ही भूख हड़ताल शुरू करने वाली महिलाओं किरन मिश्रा और यशोदा मिश्रा का कहना है कि इस मामले में शासन प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। नाराज महिलाओं ने कहा कि दोनों मुख्य अभियुक्तों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। सरकारी मदद तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
सरकार से नौकरी और शस्त्र लाइसेंस की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बीच दोनों महिलाओं की तबियत भी बिगड़ गई है। उन्हें ग्लूकोज के साथ अन्य दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते दिनों पंचायत चुनाव की रंजिश में मल्लूपुर मजगंवा निवासी दो सगे भाइयों अनिल मिश्र और सुरेंद्र मिश्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। कुल छह आरोपी नामजद हुए थे जिनमें से चार अभी फरार हैं।