महिला के बीस टुकड़े कर कूड़े में फेंका, सिर गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के गौरी हत्याकांड की तरह ही रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हत्यारे ने महिला के बीस टुकड़े किए। हर टुकड़े को अलग पॉलीथिन में पैक किया और बैग में भरकर कूड़े में फेंक गया।
हत्या का पता सोमवार दोपहर बाद तब चला जब यह बैग परशदेपुर रोड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचा। बैग में टुकड़ों में भरी लाश देख वहां के कर्मचारी सहम गए। महिला का सिर गायब है।
इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।रायबरेली-परशदेपुर रोड पर पोस्टमार्टम हाउस से कुछ दूरी पर नगर पालिका का कूड़ा निस्तारण प्लांट है।
अलग-अलग पॉलीथिन में मिले बीस टुकड़े
प्लांट में सोमवार को कूड़ा पहुंचने के बाद कर्मियों ने बैग में लाश के टुकड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोला तो अलग-अलग पॉलीथिन में छोटे-बड़े मिलाकर शव के बीस टुकड़े मिले।
एसओ मिल एरिया अरुण शुक्ला का मानना है कि शव की शिनाख्त न हो सके, इसलिए सिर को कहीं दूसरी जगह फेंक दिया गया होगा। अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि कूड़े के साथ ही यह बैग प्लांट तक पहुंचा।
शव की शिनाख्त के लिए पुलिस उस ड्राइवर से तस्दीक कर रही है जिसने 12 जगहों से कूड़ा उठाया था। शव का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा।