फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women caught smuggler

महिलाओं की दिलेरी से धरे गए शराब तस्कर

Sun, 09 Mar 2014 09:59 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
Women caught smuggler

बंथरा में शुक्रवार को मनरेगा के तहत काम करने वाली महिलाओं ने दिलेरी दिखाते हुए दो शराब तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन

 
बंथरा के सैदपुर-पुरही गांव में खड़ंजे का निर्माण चल रहा था। इसमें छह महिलाएं काम कर रहीं थीं। तभी दो संदिग्ध बैग लेकर निकलते दिखे।

शक पर महिलाओं ने रोक लिया। टोकाटाकी पर दोनों व्यक्ति भड़क गए। महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए दबोच कर तलाशी लेना शुरू किया।

बैग से 45 लीटर कच्ची शराब मिलने पर दोनों को धुनने के साथ बंधक बना लिया। इतना ही नहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने तक उन्हें पकड़े रखा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंथरा के ऐन गांव निवासी लकी उर्फ  अजय रावत व तिलसुवा मलिहाबाद निवासी साजन रावत के रुप में हुई।

पुलिस ने कच्ची शराब को कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ  आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed