फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman harrashed

शादी का झांसा देकर करता रहा 13 साल की लड़की से दुष्कर्म

Sat, 12 Oct 2013 01:03 PM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
woman harrashed

एक वहशी शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने महिला आयोग में गुहार लगाई थी। आयोग के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेरह वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। पास में ही निसार अहमद (33) अपने भाई कमरुद्दीन के साथ रहता है।

पीड़ित परिवार के अनुसार किशोरी की मौसी का निसार से परिचय था और वह उससे विवाह करना चाहती थी। इसी के चलते किशोरी की भी निसार से जान-पहचान हो गई।

आरोप है कि निसार 27 नवंबर 2012 को शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले गया। पिता ने महानगर कोतवाली में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने फैजाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को छुड़ाया। इस पर आरोपी ने शादी करने का आश्वासन देकर समझौता कर लिया।

कुछ समय बाद शादी से मुकर गया। दबाव बनाने पर किशोरी को मारने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने महिला आयोग में गुहार लगाई थी।

आयोग ने सीओ महानगर को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच के बाद सीओ ने निसार, कमरुद्दीन, किशोरी की मौसी समेत तीन अन्य को दोषी पाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed