तांत्रिक की करतूत, महिला को भेजने लगा अश्लील 'मंत्र'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के एक तांत्रिक ने घरेलू विवाद सुलझाने का झांसा देकर एक निजी कंपनी के अफसर की बीबी को अपने जाल में फंसाया और नगदी समेत लाखों के जेवरात हड़प लिए।
चार माह से चल रहे खेल का खुलासा तांत्रिक के अश्लील एसएमएस भेजने पर हुआ।
इस हरकत से भड़की महिला ने घर आए तांत्रिक को दबोच लिया और नगदी और जेवरात लौटाने को कहा। खुद को फंसा देख तांत्रिक 50 हजार की चेक देखकर वहां से निकला।
जबकि थाने पहुंच अभद्रता और जबरन चेक छीनने की तहरीर दे दी। पुलिस की पड़ताल में सच उजागर होने पर तांत्रिक माफी मांगने लगा। आखिरकार नगदी और जेवरात लौटाने के आश्वासन पर समझौता हो गया।
पूजा-पाठ के बहाने ऐंठने लगा रुपए
एक निजी कंपनी में कार्यरत अफसर जानकीपुरम के सहारा स्टेट में रहते हैं। पति-पत्नी में काफी समय से झगड़े होते थे।
पुलिस के मुताबिक इससे परेशान अफसर की पत्नी को पता चला कि अयोध्या के एक तांत्रिक रविवार को लखनऊ आते हैं और चारबाग स्थित एक होटल में लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।
इस पर महिला भी एक परिचित के जरिये समस्या लेकर पहुंची। तांत्रिक ने उसे अपने जाल में फंसाया और हर रविवार को पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर रकम ऐंठने लगा। घरेलू कलह से परेशान महिला भी उसके कहे पर रुपये व जेवरात देती रही।
रात में महिला को करने लगा एसएमएस
करीब चार माह में आरोपी ने 2.50 लाख रुपये के साथ ही चार सोने के कड़े व अंगूठी हड़प ली।
इतना ही नहीं तांत्रिक रात में उसे फोन करने के साथ ही मैसेज भी करने लगा। बीते शनिवार को उसने अश्लील मैसेज भेज दिया। इससे भड़की महिला ने उसे बहाने से घर बुलाया था।
प्रभारी निरीक्षक राम विशाल यादव के अनुसार जांच में पोल खुलने पर आरोपी ने नगदी व जेवरात लौटाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार तांत्रिक फैजाबाद के सोहवल स्थित एक विद्यालय में शिक्षक है।