फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman deadbody found in chinhat.

दुष्कर्म के बाद कूंचा सिर, फिर फेंका महिला को

Wed, 11 Feb 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Wed, 11 Feb 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
woman deadbody found in chinhat.

चिनहट क्षेत्र में जिस महिला के शव को जानवर हफ्ते भर नोंचते रहे, उसकी सिर कूंचकर नृशंस हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद डीजीपी एके जैन ने अफसरों को कातिल का पता लगाने का आदेश दिया है। महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन


डीजीपी की सख्ती के बाद चिनहट पुलिस ने अन्य थानों को शव मिलने की जानकारी देने के साथ कपड़ों का ब्यौरा नोट कराया है। एक पखवारे से लापता महिलाओं के बारे में छानबीन शुरू की गई है। वहीं, बाराबंकी से दो हफ्ते में लापता महिलाओं का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


तिवारीगंज में इमली बांधन बाबा मंदिर के पास तीन दिन पहले महिला का क्षतविक्षत शव मिला था। जानवरों ने शव के काफी हिस्सा नोंच डाला था। हुलिये के आधार पर महिला को भिखारी बताकर पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास में संजीदगी नहीं दिखाई और उसे लावारिस में दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

woman deadbody found in chinhat.

वहीं, डॉक्टरों ने भी 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया। खुलासा हुआ कि महिला की हत्या हफ्ता भर पहले सिर कूंचकर की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन शव का निचला हिस्सा जानवरों के नोंच डालने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

डॉक्टरों ने डीएनए टेस्ट के लिए शव के अवशेष सुरक्षित कर लिए हैं। अनुमान है कि महिला की उम्र 30-35 वर्ष थी। उसके तन पर गुलाबी साड़ी, नीला ब्लाउज व सफेद पेटीकोट था। इसके अलावा कुछ भी ऐसा नहीं है, जो उसकी पहचान कराने में मदद कर सके।

एएसपी क्राइम दिनेश सिंह ने बताया कि चिनहट क्षेत्र में मिले महिला के शव की शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के जरिये सभी थानों को जानकारी देने के साथ आसपास के जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है और हुलिये के आधार पर महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed