सास ने नहीं की विदाई तो बहू ने फांसी लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज क्षेत्र में रविवार शाम विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रूपपुर खदरा
निवासी प्रदीप की शादी तीन माह पहले ही गाजीपुर निवासी वैशाली (26) से हुई
थी। भाई रवि शनिवार को उसे विदा कराने ससुराल गया था। सास निर्मला व पति ने
भेजने से इन्कार कर दिया।
इसे लेकर वैशाली की पति से कहासुनी हुई थी। भाई
के साथ न भेजे जाने से वैशाली काफी नाराज थी। रविवार को पति के काम पर जाने
के बाद वैशाली ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
शाम को घर पहुंचे प्रदीप
ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तो
अंदर वैशाली फंदे पर लटक रही थी।
सूचना पर पुलिस के साथ ही मायके वाले भी
पहुंच गए। पिता ओमप्रकाश ने फिलहाल ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया
है।