{"_id":"5fe7340d22157bc8b2899ef252615cc3","slug":"woman-body-found-in-sarojani-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला महिला का अधजला शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिला महिला का अधजला शव, सनसनी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में गिंदनखेड़ा गांव के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला।
विज्ञापन
सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिन पुराना होने से शव की बेहद खराब हालत में था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने और पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाने की बात कही है। पुलिस ने भी दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया है।
सरोजनीनगर के एसआई विनोद पांडेय के मुताबिक, सुबह एक राहगीर ने सूचना दी कि चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के सामने गिंदनखेड़ा गांव के पास झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश पड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार्रवाई कर महिला की लाश बरामद कर ली। महिला का चेहरा व सिर बुरी तरह झुलसा हुआ था। उसके शरीर पर अस्तव्यस्त लाल साड़ी थी। शव की शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसका चेहरा जला दिया, जिससे पहचान न हो सके। एसआई का कहना है कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह समेत सभी आशंकाओं की स्थिति साफ हो सकेगी।