लुटेरों ने महिला पर डाला डीजल, लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बरगंवा गांव में सोमवार रात करीब एक बजे किसान टीकाराम के घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने कमरे की चाभी न देने पर उनकी पत्नी कमला देवी को जमकर पीटा और फिर मिट्टी तेल तथा डीजल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
कमला के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश तमंचों से हवा में फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गए।
इससे पहले उन्होंने 42 हजार रुपये और महिला के कानों के कुंडल लूट लिए।
जलाए जाने से पहले महिला ने बदमाशों से बहादुरी से लोहा लिया और जलने के बाद भी वह बदमाशों के पीछे भागी लेकिन मकान के गेट के बाहर आकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है।
पुलिस ने फिलहाल मृतका के पति से अपने मुताबिक तहरीर लिखवाकर चोरी की नीयत से बदमाशों के घर में घुस आने और विरोध करने पर जिंदा जला डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ले गए 42 हजार और गहने
घर पर टीकाराम की पत्नी कमला देवी, विकलांग बेटा परमेंदर और पांच साल की बेटी मीनू के अलावा बड़ा भाई तिलक राम और उसकी पत्नी सोमवती मौजूद थे।
तिलक राम और सोमवती मानसिक रोगी हैं। कमला देवी ने रात करीब 11 बजे बच्चों को मकान में सुला दिया और खुद सो गई।
बरगंवा में टीकाराम का मकान गांव के छोर पर है। सोमवार रात टीकराम और उसका छोटा बेटा सचिन घर पर नहीं थे।
कमलादेवी की बेटी मीनू के अनुसार रात करीब एक बजे करीब चार नकाबपोश बदमाश टीकाराम के घर में पश्चिम वाले गेट से घुसे।
आते ही उन्होंने कमला देवी पर तमंचा टिकाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश बरामदे में रखी मिटटी तेल की केन और डीजल लाया और कमला पर डाल दिया।
चाभी अपने कब्जे में लेकर बदमाशों ने कमरे में संदूक से 42 हजार रुपये व कान के झुमके निकलवा लिए। उसके बाद वहीं जल रही डिबरी से कमला को आग लगाकर जिंदा जला डाला।
छात्रा की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव
वहीं, लखनऊ से सटे जिले रामपुर के अजीमनगर थात्रा क्षेत्र में छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्रा का शव खेत से बरामद कर लिया।
वह मुरादाबाद के डिग्री कालेज में पढ़ती थी। थाना क्षेत्र के हशमतगंज एक महिला ने मंगलवार की सुबह शव को देखा।
उसने अपने पति और गांव वालों को बताया। खेत स्वामी ने मामले की सूचना प्रधान और पुलिस को दी।