फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman beat the chain snatcher

साहस को सलाम: महिलाओं के मुक्के से चित हुए चेन लुटेरे

Thu, 08 Aug 2013 02:37 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 02:37 AM IST
विज्ञापन
woman beat the chain snatcher

आलमबाग व आशियाना क्षेत्र में दो बहादुर महिलाएं बाइक सवार लुटेरों से भिड़ गईं। दोनों ने साहस का परिचय देते हुए न सिर्फ लुटेरों से जमकर संघर्ष किया बल्कि अपनी चेन भी बचा ली।

विज्ञापन


महिलाओं की दिलेरी देख लुटेरे उलटे पैर भाग निकले। बाद में दोनों महिलाओं ने पति के साथ थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर लेकर घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, दोनों महिलाओं का कहना है कि लुटेरे आए दिन राजधानी में महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से ही उनके हौसले बुलंद हैं। महिलाओं ने लुटेरों को पहचान लेने की बात भी कही है।

आलमबाग क्षेत्र के आनंदनगर मोहल्ले में डायट एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष व शिक्षक सर्वेश शुक्ला पत्नी सुनीता व दो बच्चों के साथ रहते हैं।

उनके दोनों बच्चे सीएमएस आनंदनगर शाखा में पढ़ते हैं। दोपहर दो बजे के आसपास सुनीता दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर पैदल घर जा रही थीं।

अभी वह घर से कुछ दूरी पर ही थीं कि सामने से आ रहे बाइक सवार उनके बगल में रुक गए। इससे पहले वह कुछ समझ पातीं कि पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले में झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनीता साहस दिखाते हुए दोनों बदमाशों से भिड़ गईं और चेन छीनने वाले बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने चेन का एक हिस्सा भी पकड़ लिया।

दोनों में छीनाझपटी शुरू हो गई। इसी बीच, शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख बदमाश सुनीता को धक्का देकर भाग निकले।

बदमाश सुनीता से चेन नहीं लूट सके, लेकिन संघर्ष के दौरान गिरने से वह जख्मी हो गईं। सुनीता ने फोन कर पति सर्वेश को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पति घर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी।

इस वारदात को कुछ देर बीते ही थे कि सर्वेश के मित्र व मोहनलालगंज के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक रमेश शुक्ला की पत्नी बालेश्वरी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट का प्रयास किया।

रमेश के मुताबिक, स्कूल से पढ़ाकर वह घर वापस आ चुके थे और आराम करने जा रहे थे। उनकी पत्नी बालेश्वरी बाहर किसी काम से गेट पर खड़ी थीं।

तभी बाइक सवार दो युवक घर के सामने आकर रुके। उनमें से एक उतरकर उनके पास आया और एक कार्ड देकर पता पूछने लगा। बालेश्वरी ने कार्ड लेकर पढ़ना शुरू ही किया था कि बदमाश उनके गले में झपट्टा मारकर चेन छीनने लगा।

उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए बदमाश के चेहरे पर जोर का मुक्का मारा और शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर पति व आसपास केलोग पहुंच गए। इस पर बदमाश चेन छोड़कर भाग निकले।


पुलिस ने दोनों महिलाओं की तहरीर लेकर घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुनीता व बालेश्वरी ने बदमाशों को जल्द पकड़कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed