{"_id":"7a3813648b1906e2415b9c629865ea72","slug":"wife-attempt-suicide-when-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने नहीं दिलाया मोबाइल तो लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने नहीं दिलाया मोबाइल तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज मोबाइल फोन की फरमाइश पूरी न होने पर अशियाना में मंगलवार को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि भदरुख निवासी ऑटो चालक साबिद ने एक वर्ष पहले गोमतीनगर के मकदूमपुर निवासी आविदा (19) से प्रेम विवाह किया था। साबिद ने ही सुबह पुलिस को पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दो-तीन दिनों से आविदा नया मोबाइल सेट दिलाने की जिद्द कर रही थी। इन्कार पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद आविदा कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। फंदे से लटका देख साबिद ने पुलिस को फोन किया था। उधर, आविदा के भाई सर्वेश अली ने साबिद पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच कर रही पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन