फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Violence in Gambling

10 रुपये के लिए जुआरियों का उपद्रव, महिलाएं भी शामिल

Wed, 06 Nov 2013 01:20 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 06 Nov 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
Violence in Gambling

गाजीपुर गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


इसमें परिवार की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और पथराव करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया।

इस दौरान चौकी इंचार्ज की बाइक में तोड़फोड़ के साथ ही दो कारें और कई अन्य की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

उपद्रवी दो घंटे तक अराजकता मचाते रहे। कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंचने पर उपद्रवी भागे।

मारपीट में तीन के सिर फटने के साथ ही कई घायल हुए हैं। देर रात उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाकर आठ लोगों को पकड़ा है। तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

जुआ खेलते समय गांव के जमुना प्रसाद और संतोष लोधी के बीच दस रुपये को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बताते हैं कि संतोष के रिश्तेदार अशोक लाला ने जमुना के सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन


खून से लथपथ जमुना चीखते हुए भागा तो उसकी पत्नी शांति, बेटे हरीश, गुड्डू के अलावा छोटू, अभिनाश, लवकुश व अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की तरफ से भी विजय, उमेश, रामकुमार, मन्ना, रामविलास, अशोक, अजय व परिवार की महिलाएं मोर्चा लेने लगे। दोनों तरफ से पथराव हुआ, जिसमें हरीश और गुड्डू के सिर फट गए।

इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को उपद्रव की सूचना दे दी। दो सिपाही बाइक से मौके पर आए लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्ष में पथराव और मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

लोग मकान के खिड़की-दरवाजे बंद कर भीतर दुबक गए। अरावली चौकी इंचार्ज एसएन पाण्डे सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो उपद्रवियों ने उन पर भी हमला कर दिया और बाइक तोड़ डाली।

चौकी इंचार्ज ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जानकारी पाकर गाजीपुर एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही फोर्स लेकर आए लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। इस पर उन्होंने आसपास के कई थानों की फोर्स और पीएसी गांव बुलाई।

इसके बाद लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। जमुना और उसके बेटों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। देर रात पुलिस ने घरों की तलाशी लेकर धर-पकड़ अभियान चलाया।

एसओ ने बताया कि एक पक्ष से संतोष, विजय जबकि दूसरे पक्ष से हरीश, गुड्डू, जमुना प्रसाद, छोटू, अभिनाश का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। एसओ के मुताबिक गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।


उधर, संतोष की तरफ से उसकी पत्नी देवी ने जमुना, गुड्डू, हरीश और विशाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। देवी का कहना है कि बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे तभी किसी बात पर हरीश ने उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed