{"_id":"2fd6461a5d506ed8af1bde7627555474","slug":"up-police-performs-magical-charm-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले दिन पुलिस करती है ये टोटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल के पहले दिन पुलिस करती है ये टोटका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jan 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले दिन पुलिस थानों के रोजनामचा (जीडी) में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर टोटके में उलझी रही। ज्यादातर थानेदारों ने या तो खाता ही नहीं खोला या फिर क्राइम नंबर एक में गुडवर्क दर्ज कर नए वर्ष की शुरुआत की।
विज्ञापन
किसी ने एसएसपी के जरिये चलाया गया ऑपरेशन ऑल आउट का सहारा लिया तो कोई बैडवर्क की सूचना को टालने में जुटा रहा।
साल बदलते ही थानों के रोजनामचा भी बदल जाते हैं और थानेदार बैडवर्क दर्ज करके इसका श्रीगणेश करना नहीं चाहते। इसके लिए पुलिस तरह-तरह के टोटके अपनाती है।
विज्ञापन
रात 12 बजते ही रजिस्टर की आरती उतारी जाती है और ईश्वर से कामना की जाती है कि रजिस्टर को वे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे आपराधिक मुकदमों से दूर रखें।
विज्ञापन
इसी टोटके के चलते महानगर कोतवाल ने तो पहला ही नहीं दूसरे और तीसरे नंबर का मुकदमा भी एनडीपीएस में दर्ज किया।
गौतमपल्ली, हजरतगंज, कैसरबाग और वजीरगंज में पहले दिन कोई रिपोर्ट दर्ज ही नहीं की गई। अलबत्ता इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर रजिस्टर का श्रीगणेश करवाया। वहीं, हत्या के बावजूद काकोरी के इंस्पेक्टर गुडवर्क की बाट जोहते रहे।