फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused stole bikes to fund their drug habit; they would conduct a 10-minute recce beforehand; three members of the gang have been apprehended.

Kaithal News: नशे के लिए बाइक चोरी करते थे आरोपी, पहले 10 मिनट तक करते थे रेकी, गिरोह के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused stole bikes to fund their drug habit; they would conduct a 10-minute recce beforehand; three members of the gang have been apprehended.
कैथल। दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आरोपी राजौंद निवासी दीपक, जोनी और मेहर सिंह को काबू किया है। उनके कब्जे से कुल 12 चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले करीब 10 मिनट तक बाइक और आसपास के इलाके की रेकी करते थे। मौका मिलते ही चाबी लगाकर बाइक चोरी कर लेते थे। बाद में चोरी की बाइकों को बेचकर नशे की जरूरत पूरी करते थे।
विज्ञापन

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि गांव पाडला निवासी राममेहर ने शिकायत दी थी कि 18 सितंबर को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी की टीम ने शुरू की। सोमवार को आरोपी तितरम मोड के पास से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस टीम इस दौरान नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। तीन आरोपी बाइक पर बैठकर आए। पुलिस टीम ने तुरंत तितरम मोड के पास से काबू कर लिया। पूछताछ बाद आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइकें कैथल, पानीपत और बरवाला क्षेत्र से चोरी की थीं।
विज्ञापन

कैथल से चोरी हुई चार बाइक भी मिलीं
बरामद 12 बाइकों में से चार बाइक जिला कैथल क्षेत्र से चोरी हुई थीं। अन्य बाइक पानीपत और बरवाला क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस अब बरामद बाइकों के संबंध में दर्ज अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और चोरी की बाइकों को बेचने के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed