{"_id":"6000188e1ee6e424186d5cf3","slug":"up-family-members-of-girlfriend-angry-at-court-marriage-killed-lover-by-poisoning-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोर्ट मैरेज से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को जहर पिलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : कोर्ट मैरेज से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को जहर पिलाकर मार डाला
Thu, 14 Jan 2021 03:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Jan 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच में बौंडी कस्बा निवासी एक युवक को एक युवती से कोर्ट मैरेज करना भारी पड़ गया है। युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक मारने पीटने के बाद प्रेमी युवक को जहर दे दिया। युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बौंडी कस्बा निवासी नीरज सिंह (23) पुत्र शिव सिंह ने बौंडी थाना क्षेत्र के रानीबाग घरेहरा नकदिलपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों युवक व युवती ने कोर्ट मैरेज कर लिया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो प्रेमिका के परिजनों नागवार गुजरी और वह युवती को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया, वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बहाने से प्रेमी युवक को रानीबाग बांध पर बुला कर प्रेमी को मारा पीटा और जहर पिला दिया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गयी।
जानकारी मिलने पर युवक के भाई पंकज सिंह पहुंचे और युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात युवक की मौत हो गई। बौंडी थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मृतक के भाई पंकज सिंह ने नामजद तहरीर दिया है। विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।