फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: acid thrown on a girl returning home from coaching, condition critical

यूपी : कोचिंग से घर लौट रही छात्रा पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Mon, 21 Dec 2020 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
UP: acid thrown on a girl returning home from coaching, condition critical
घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में काजीपुरा मोहल्ले में कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। सोमवार देर शाम दुलदुल हाउस के निकट हुई वारदात से हड़कंप मच गया। छात्रा का चेहरा, सीने का हिस्सा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह सोमवार को कोचिंग पढ़ने के लिए मोहल्ला काजीपुरा में गई हुई थी। देर शाम वह पैदल ही घर वापस लौट रही थी। कोतवाली नगर के ही पीपल तिराहा से दुलदुल हाउस जाने वाले रास्ते पर छात्रा पहुंची थी। तभी अचानक एक युवक ने उसे रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक ने हाथ में पकड़ी तेजाब से भरी बोतल उसके ऊपर फेंक दी।
विज्ञापन


तेजाब छात्रा के चेहरे, सीने के हिस्से और हाथ पर पड़ा। तेजाब पड़ने से छात्रा गिरकर तड़पने और चीखने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब तक युवक फरार हो गया था। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। पिता तारिक अली ने बताया कि बेटी कोचिंग पढ़कर वापस लौट रही थी। तभी उस पर किसी ने तेजाब फेंका है। गंभीर हालत में छात्रा को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। लगभग 45 फीसदी तक छात्रा झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर त्रयंबक नाथ दूबे और नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी छात्रा का इलाज चल रहा है। उससे बात नहीं हो पा रही है। उसका बयान दर्ज करने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed