फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two theives caught by police

ये स्कूली दोस्त लूट भी साथ-साथ करते हैं

Sat, 11 Jan 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
two theives caught by police

बचपन के दो दोस्त साथ पढ़े और स्कूल से निकलने के बाद साथ ही

विज्ञापन
लूट करने लगे। दोनों फेक आईडी से चारबाग के मामा होटल में रुकते और अय्याशी के साथ ही वारदात करते।

सर्विलांस सेल व विकास नगर पुलिस ने शुक्रवार को जानकीपुरम सेक्टर-सी सचिवालय कॉलोनी से अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक व चेन बरामद की है।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गैंग के चार अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की एक टीम सुल्तानपुर भेजी गई है। सर्विलांस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे के मुताबिक, कुछ नंबरों पर नजर रखी जा रही थी।

पुख्ता जानकारी पर फर्रूखाबाद के कायमगंज कुबेरपुरा निवासी मो. तारिक एवं सुल्तानपुर के बाघमंडी निवासी आविद नासिरी को धर दबोचा।

आरोपियों ने सुल्तानपुर के यावर, दानिश समेत अपने चार और साथियों के नाम बताए हैं। एसएसपी जे रवींदर गौड ने लुटेरों को दबोचने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।


पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या-लूट में भी शामिल

मो. तारिक व आबिद नासिरी का हुलिया केकेसी स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन मो. जसीम की हत्या क र कैश लूटने वालों से मिलता है। इनके पास से बरामद बाइक और वारदात में इस्तेमाल बाइक एक ही माडल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed