{"_id":"d401373a169dd82d12a57dbba916d535","slug":"two-suicide-note-writer-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही व्यक्ति ने लिखे अमित-अंकिता के सुसाइड नोट!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही व्यक्ति ने लिखे अमित-अंकिता के सुसाइड नोट!
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफ अमित अग्रवाल की पत्नी अंकिता और उसके बच्चों की लाश के साथ मिले दो सुसाइड नोट एक ही व्यक्ति की राइटिंग में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट पुलिस को पुरी के जमींदार पैलेस होटल के कमरा नंबर 307 से मिले थे। पुरी के एसपी अनूप कुमार साहू ने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से इनकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो माह की गर्भवती अंकिता का दायां हाथ टूटने और चेहरे पर खरोंचों के निशान होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस का मानना है कि जहर पिलाने से बेसुध अंकिता गला दबाने पर हत्यारे से जूझ गई होगी। मारपीट के दौरान ही उसका हाथ टूटा होगा।
अमित के पास वैध पासपोर्ट होने से पुलिस उसके देश से बाहर भागने की आशंका भी जता रही है। एसपी ने बताया कि अमित के लिए सभी एयरपोर्ट में लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमित,पत्नी अंकिता,बेटी वाणी और बेटे दिव्यांश के साथ चार माह पूर्व गायब हो गया था। बीते सप्ताह उड़ीसा के पुरी स्थित होटल से अंकिता और बच्चों की लाश मिली।
होटल के कमरे से पुरी पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले थे। एक अमित के नाम से था,जिसमें उसने भारी कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
दूसरा सुसाइड नोट अंकिता के नाम से था,जिसमें उसने लिखा था,अगर पति ने कोई ऐसा कदम उठाया तो वह भी अपना जीवन समाप्त कर लेगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों सुसाइड नोट की लिखावट एक ही है। ऐसा लग रहा है कि एक ही व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखे हैं। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है।
चौक सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि अमित के पास काफी सोना और रुपया था। हो सकता है कि सोना और रुपया हड़पने के लिए ही किसी ने पत्नी और बच्चों की हत्या की हो और अमित को अगवा कर लिया हो।
सोना लेने के बाद उसे भी कहीं मारकर फेंक देने की आशंका व्यापारियों ने जताई है। हालांकि,पुलिस सूत्रों का मानना है कि अमित ने ही कर्ज के दबाव या अन्य किसी कारण से पत्नी और बच्चों की हत्या की और भाग गया।
सुसाइड नोट खुद अमित के हाथ का लिखा होने की आशंका जताई जा रही है। एसपी का मानना है कि पुलिस की जांच को भ्रमित करने के उद्देश्य से दोनों सुसाइड नोट लिखे गए हैं।