फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sisters gang raped in bikapur in Ayodhya.

Ayodhya News: सगी बहनों से गैंगेरेप के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज

Wed, 10 Aug 2022 05:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

सगी बहनों से गैंगेरेप के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं। लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
two sisters gang raped in bikapur in Ayodhya.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या जिले की कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दलित एक्ट, मारने-पीटने, धमकी देने और गाली-गलौज करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों से पूछताछ किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित करके दबिश देना शुरू किया है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी पुत्री की उम्र 19 वर्ष है व छोटी पुत्री की उम्र करीब 14 वर्ष है। दोनों बहन सोमवार शाम को शेरपुर पारा बाजार गई थी। वहां से देर शाम करीब 7:30 बजे घर वापस लौट रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद आरोपियों द्वारा दोनों पुत्रियों को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाया गया। दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों बहनों को मारा-पीटा। जातिसूचक गाली देने के साथ धमकी भी दिया। काफी देर तक पुत्रियों के घर वापस न आने पर बाजार में खोजबीन और जानकारी की गई तो पता चला कि वह लोग एक घंटा पहले ही घर जा चुकी हैं। घर पहुंचने पर पीड़ित बेटियों ने अपनी मां को पूरी बात बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाईलाल यादव, त्रिभुवन यादव निवासी हरिवंशपुर मंगारी चौरे बाजार व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, बताया गया कि शुरुआत में मंगलवार की सुबह पीड़िता के पिता ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दिया था। जबकि, शाम को तीन आरोपियों के संलिप्त होने के बारे बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मंगलवार को एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव करीब छह घंटे तक कोतवाली में बैठे रहे और विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल करते रहे। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी घर से फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल और बयान की कार्यवाही शुरू की गई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed