{"_id":"60e558ac8ebc3ebf5713f1c7","slug":"two-sanvasini-recovered-who-ran-away-from-balgrah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बालिका गृह से भागी पांच संवासिनियों में से दो बरामद, बाकी की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: बालिका गृह से भागी पांच संवासिनियों में से दो बरामद, बाकी की तलाश जारी
Wed, 07 Jul 2021 01:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:03 PM IST
सार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों की तलाश शुरू की है। मंगलवार को एक संवासिनी कानपुर के बिठूर स्थित एक गांव में मिल गई जबकि दूसरी बुधवार को सीतापुर से बरामद हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से भागी पांच संवासिनियों में से दो को बरामद कर लिया गया है। बुधवार को एक संवासिनी सीतापुर से बरामद की गई।
विज्ञापन
इसके पहले एक को मंगलवार को कानपुर के बिठूर स्थित गांव से पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। वहीं अन्य तीन संवासिनियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह बालिका से रविवार सुबह करीब 3 बजे पांच संवासिनियां दीवार फांदकर भाग गई थी। इस मामले में अधीक्षिका ने सात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा नाका थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों की तलाश शुरू की। मंगलवार को एक संवासिनी कानपुर के बिठूर स्थित एक गांव में मिल गई जबकि दूसरी बुधवार को सीतापुर से बरामद हुई।
विज्ञापन
बिठूर से बरामद हुई संवासिनी उन्नाव के गंगाघाट की रहने वाली है। बालगृह बालिका से फरार होने के बाद उसे उसके मित्र ने शरण दी थी। पुलिस के मुताबिक, मित्र मौके पर नहीं मिला। संवासिनी को साथ लेकर पुलिस लखनऊ आ गई। उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अधीक्षिका की लापरवाही आई सामने
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राजकीय बालगृह बालिका की अधीक्षिका मिथिलेश पाल और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। संवासिनियों के लिए बालगृह में मोबाइल रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन संवासिनियों ने बालगृह में अपने पास मोबाइल रखे थे। पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है। वह इन मोबाइल के जरिये अपने करीबी दोस्तों के संपर्क में थी। उनके भागने के बाद दोस्तों ने मदद भी की है। पुलिस इन पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के मुताबिक, संवासिनियों की लोकेशन के आधार पर कई टीमों को कानपुर, उन्नाव, सीतापुर व हरदोई भेजा गया है। जल्द ही अन्य संवासिनियों को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के मुताबिक, संवासिनियों की लोकेशन के आधार पर कई टीमों को कानपुर, उन्नाव, सीतापुर व हरदोई भेजा गया है। जल्द ही अन्य संवासिनियों को ढूंढ़ निकाला जाएगा।