फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two petrol pump seized in Lucknow.

दो और पंपों पर पकड़ी गई चिप से पेट्रोल-डीजल की चोरी, पंप सील

Sun, 30 Apr 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
two petrol pump seized in Lucknow.
सील किया गया आशियाना पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

घटतौली को लेकर पेट्रोल पंपों पर जारी कार्रवाई के बावजूद पंप संचालक चोरी से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को दो और पंपों पर रिमोट डिवाइस के जरिये चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन


ग्राहकों की जेब काटने वाले ये पंप हैं- कानपुर रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़ा चंद्रा फिलिंग स्टेशन तो कपूरथला चौराहे के पास स्थित इंडियन ऑयल से जुड़ा मिश्रा ऑटोमोबाइल्स। दोनों जगह पर चार-चार डिस्पेंसर सील किए गए हैं।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर पकरी पुल के पास एलडीए कॉलोनी सेक्टर आई स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर बाट माप, आपूर्ति विभाग व तेल कंपनी अधिकारी की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर बाद पंप पर छापा मारा। पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम को देखते ही पंप कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने वितरण बंद कराकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब डिस्पेंसर यूनिट की बारीकी से पड़ताल की गई तो उनमें घटतौली के लिए इस्तेमाल की जा रही डिवाइस लगी मिलीं। एचपी कंपनी के सेल्स अफसर कपिल पांडेय की मौजूदगी में पंप के उठान व वितरण से जुड़े सभी दस्तावेज व फ्यूल टैंक में मौजूद पेट्रोल-डीजल के स्टॉक चेकिंग में गड़बड़ी सामने आने पर चारों डिस्पेंसर को सील कर दिया गया।

हालांकि रिमोट नहीं आया हाथ

two petrol pump seized in Lucknow.
कानपुर रोड पर चंदा फिलिंग स्टेशन पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर डिवाइस तो मिल गई लेकिन रिमोट नहीं मिला। मौजूद पंप कर्मियों, प्रबंधक व डिलीवरीमैन सहित पंप परिसर की सघन तलाशी ली गई। फिर भी कामयाबी नहीं मिली।

माना जा रहा है कि गुरुवार को राजधानी के सात पंपों पर एक साथ हुई छापेमारी में बड़े पैमाने पर पकड़ी गई घटतौली बाद पंप संचालक ने डिवाइस का संचालन तो बंद करा दिया लेकिन इसे डिस्पेंसर यूनिट से हटाने का मौका उसके हाथ नहीं लग पाया।

पांच लीटर में 40 एमएल की घटतौली
चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर अगर डिवाइस मान लिया जाए अगर बंद भी कर दी गई थी तब भी पांच लीटर पर 40 एमएल का ग्राहक को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। जिला पूर्ति निरीक्षक को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे।

डीएम की संस्तुति के आधार पर आरोपी पंप संचालक आलोक पुरी, प्रबंधक व अन्य कर्मियों पर आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा 3/7 सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के आधार पर संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

तेल कंपनी ने पकड़ा चिप

two petrol pump seized in Lucknow.
कार्रवाई के बाद डंडईया के पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

कपूरथला चौराहा के समीप डंडइया मार्ग पर  आईओसी के मिश्रा ऑटोमोबाइल्स पंप पर देर शाम हुई कार्रवाई में तेल कंपनी के स्तर पर गठित प्रवर्तन दस्ते ने पंप पर मौजूद डिस्पेंसर यूनिट की जांच में चिप्स पकड़ा।

आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सेल्स ऑफिसर की टीम ने डिस्पेंसर यूनिट से बेचे जा रहे पेट्रोल व डीजल की तौल कर घटतौली को भी परखा। मशीन से हुई इस छेड़खानी को गंभीरता से लेते हुए तेल कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर ही पंप पर मौजूद चारों डिस्पेंसर यूनिट को सील कर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

एसटीएफ से मिली टिप्स पर हुई कार्रवाई
टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर हुई कार्रवाई एसटीएफ से पिछले दिनों मिले इनपुट के आधार पर की गई।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिए कि जल्दी शहर के कुछ और पंपों पर भी आपूर्ति, बाट माप और संबंधित तेल कंपनी के सेल्स आफिसर की संयुक्त टीम के स्तर पर कार्रवाई का शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed