{"_id":"a30414c543a78bdd23c1558f0a4eee00","slug":"two-people-died-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बेकाबू ट्रकों ने दो लोगों को रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में बेकाबू ट्रकों ने दो लोगों को रौंदा, मौत
डिजीटल टीम/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में विभिन्न हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। काकोरी के शिवरी गांव में शुक्रवार को कूड़ा निस्तारण केंद्र में बेकाबू मिक्सर-मिलर ट्रक ने युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक केंद्र में मजदूरी करता था। हादसे के बाद कर्मचारी ताला बंद कर मौके से चले गए।
विज्ञापन
वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं, इटौंजा में सीतापुर रोड पर मानपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम मवेशी को बचाने में बाइक फिसल कर गिर गई।
सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन
काकोरी के पलहैंदा गांव निवासी रामसेवक गौतम का छोटा बेटा कुलदीप (22) शिवरी गांव में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में मजदूर था। शुक्रवार को वह केंद्र में मजदूरी कर रहा था।
इस दौरान मिक्सर-मिलर ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को मोहान रोड स्थित फतेहगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, हादसे के बाद कर्मचारी ताला बंद कर घर चले गए। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना की सूचना से युवक के घर में कोहराम मच गया।
उधर, सीतापुर निवासी मंगूलाल (55) हरदोई निवासी कन्हैयालाल (40) के साथ अलीगंज से बाइक से घर लौट रहा था। इटौंजा में सीतापुर रोड के मानपुर चौराहे पर मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
बाइक चला रहा कन्हैयालाल बायीं ओर गिरा और मंगूलाल दायीं ओर गिरा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मंगूलाल को कुचल दिया। हादसे में मंगूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, कृष्णानगर में बृहस्पतिवार को सड़क पार कर रहे कृष्णानगर निवासी शिवशंकर शर्मा (55) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
आननफानन में पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर उनको ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। काफी समय पहले शिवशंकर की पत्नी की मौत हो चुकी है।