फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two murdered in Sarojininagar in Lucknow.

UP:: बीच बाजार दौड़ाकर बाप-बेटे को गोलियों से भून डाला

Tue, 18 Aug 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two murdered in Sarojininagar in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर बिजनौर में सोमवार रात मौरंग-गिट्टी के ठेकेदार किशन चंद्र यादव (45) और उसके बेटे दिलीप उर्फ बबलू (24) व संदीप (20) को बीच बाजार दौड़ाकर गोली मार दी गई। किशन और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बबलू को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूचना पाकर एएसपी पूर्वी राजीव मल्होत्रा सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिवारीजनों ने बंथरा के तीन दबंगों कुंदन, संजय और गप्पू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वह घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी ने बताया कि वारदात रात करीब दस बजे हुई। सरवरनगर निवासी किशन चंद्र को किसी ने फोन कर बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी दी। किशन अपने बेटों को साथ लेकर बाजार पहुंचे जहां बंथरा निवासी संजय, कुंदन और गप्पू मिल गए। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने आए तो निकल आए तमंचे

Two murdered in Sarojininagar in Lucknow.

आमने-सामने आने पर तनातनी शुरू हो गई। संजय और कुंदन ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे निकाल लिए। जान बचाने के लिए किशन चंद्र और उनके बेटे घर की तरफ भागे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने बीच बाजार तीनों को खदेड़ा और गोली मार दी। किशन और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलने से बाजार में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। तीनों घायलों को लोकबंधु ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने किशन चंद्र और संदीप को मृत घोषित कर दिया।

बबलू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि मृतक पक्ष की तरफ से डेढ़ महीने पहले बंथरा थाना में कुंदन के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed