{"_id":"6304867321d2db09970c94ae","slug":"two-lekhpal-died-in-a-road-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: मार्ग दुर्घटना में दो लेखपालों की मौत, श्रावस्ती से ड्यूटी कर मोटर साइकिल से लौट रहे थे घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Balrampur: मार्ग दुर्घटना में दो लेखपालों की मौत, श्रावस्ती से ड्यूटी कर मोटर साइकिल से लौट रहे थे घर
Tue, 23 Aug 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:09 PM IST
सार
बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लेखपालों की मृत्यु हो गई। यह दोनों श्रावस्ती जनपद में तैनात थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकौना (श्रावस्ती) जिले में तैनात बलरामपुर निवासी दो लेखपाल सोमवार देर शाम ड्यूटी से वापस बलरामपुर अपने घर लौट रहे थे। जिनकी मोटर साइकिल को डंफर ने टक्कर मार दिया। इसमें एक लेखपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद संघ के इकौना तहसील अध्यक्ष के साथ मृतक लेखपालों के घर पहुंचे एसडीएम द्वारा अहेतुक सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा अंतर्गत बनकटवा निवासी धूपनाथ चौधरी पुत्र मेघनाथ इकौना तहसील क्षेत्र के एकघरवा गांव में लेखपाल थे। जबकि बलरामपुर जिले के ही थाना गैसड़ी अंतर्गत सेमगढ़ा निवासी विजय कुमार राणा पुत्र अम्बिका प्रसाद भिनगा तहसील क्षेत्र के बनकटवा गांव में लेखपाल थे। यह दोनों लोग सोमवार को मुख्यालय भिनगा से अपना सरकारी काम निपटा कर मोटर साइकिल से बलरामपुर शहर स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों मोटर साइकिल लेकर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के भगौतीगंज तिराहे पर पहुंचे। तभी उन्हें डंफर ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
जिसमे लेखपाल धूपनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय कुमार राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी व इकौा लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजमणि शुक्ला ने मृतक लेखपालों के घर जाकर अहेतुक सहायता प्रदान किय। वहीं लेखपाल की मौत के बाद भिनगा, जमुनहा व इकौना तहसील लेखपाल संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत लेखपाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन