{"_id":"bc2d9f01ff169886e23c1d0b6482ffef","slug":"two-groups-fought-in-hookah-bar-hazratganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी फ्लोर पर भिड़े रसूखदार, बर्बाद कर दिया हुक्का बार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्टी फ्लोर पर भिड़े रसूखदार, बर्बाद कर दिया हुक्का बार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
हजरतगंज क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट व हुक्का बार में पार्टी के दौरान दो रसूखदारों में मंगलवार देर रात भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
एक आरोपी की सिफारिश में बुधवार शाम कोतवाली पहुंचे उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसकी भनक लगते ही लालबत्ती की लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे रसूखदारों ने कोतवाली में हंगामा काटा और हिरासत में लिए युवक को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज के राणा प्रताप मार्ग स्थित आरिफ होटल में संचालित मिंट रेस्टोरेंट व हुक्का बार में मंगलवार रात पार्टी के दौरान जेन किदवई व फैसल वारसी के बीच तकरार हो गई थी।
विज्ञापन
इस पर फैसल ने अपने साथियों को फोन कर दिया। थोड़ी देर में फैसल के दर्जन भर साथी आ धमके। असलहे लहराते हुए रेस्टोरेंट में घुसे दबंगों ने फैसल के इशारे पर जेन किदवई व उनके साथियों पर हमला बोल दिया।
मारपीट के साथ रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करके भाग निकले। मैनेजर मो उमर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की। एक आरोपी तारिक की तलाश में उसके घर दस्तक दी।
इसकी जानकारी पर तारिक का भाई बिल्डर आतिफ देरशाम हजरतगंज कोतवाली पहुंचा और तारिक की सिफारिश करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तारिक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
इससे नाराज आतिफ ने साथियों को फोन किया। थोड़ी देर बाद लालबत्ती की लग्जरी गाड़ियों से कई लोग कोतवाली आ धमके और हंगामा शुरू कर दिया।
उन्होंने सीओ व इंस्पेक्टर से नाराजगी जताते हुए आतिफ को हिरासत से छुड़ाया और चले गए। पुलिस का कहना है कि फैसल वारसी व उसके दस साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों की तलाश चल रही है।