फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Brothers making relation with sister, girl become pregnant

बहन के साथ दुष्कर्म करते थे सगे भाई, दो बार गर्भवती हुई

Wed, 01 Apr 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers making relation with sister, girl become pregnant

नाबालिग बहन से उसके दो बड़े भाई दो साल से दुष्कर्म करते रहे। मां-बाप से शिकायत की तो वे चुप्पी साध गए। साल भर पहले वह गर्भवती हो गई तो माता-पिता ने नर्सिंग होम ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


इस बीच लड़की दोबारा गर्भवती हो गई। शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नर्सिंग होम की संचालिका माया अधिकारी और एक भाई समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। फरार एक अन्य भाई की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके सगे दो बड़े भाई दो साल से दुष्कर्म कर रहे थे। साल भर पहले जब वह गर्भवती हो गई तो उसके माता, पिता, बड़ी चाची, चचेरी बहन ने क्षेत्र के सेमरी पुलिस चौकी के सामने स्थित नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार गर्भवती हुई तो घर से भाग निकली

Two Brothers making relation with sister, girl become pregnant

नर्सिंग होम की संचालिका माया अधिकारी ने लड़की का गर्भपात कर दिया। पांच माह पहले वह फिर गर्भवती हो गई। सोमवार को घर से भाग कर किसी तरह किशोरी पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

एसपी के आदेश पर महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर दोनों भाई, मां, पिता, चाची और चचेरी बहन व नर्सिंग होम की संचालिका माया अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एसपी के आदेश पर सोमवार दोपहर प्रशिक्षु आईपीएस ख्याति गर्ग, एसओ महिला थाना शहनाज सिद्दीकी, जयसिंहपुर कोतवाल वीपी सिंह ने दबिश देकर नर्सिंग होम की संचालिका माया अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed