नाबालिग बने दरिंदे, गैंगरेप कर बेहोश छोड़ा लड़की को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर खेत जा रही आठ वर्षीया एक बालिका के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनमें एक को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीया बालिका रविवार को दोपहर बाद तीन के करीब खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो किशोरों ने उसे पकड़ लिया। पास के ही खेत में ले जाकर दोनों ने बालिका के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में बालिका को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
कुछ देर बाद होश में आने पर बालिका रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और घटना के बारे में मां-पिता को बताया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस से की।
एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। मौके पर पहुंचे एसओ चंदशेखर सिंह ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
पुलिस के मुताबिक कक्षा-सात व आठ में पढ़ने वाले दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है जिसको देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
फतेहपुर के सीओ दिनेश सिंह ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है।