{"_id":"62b1a70b580b454672595c28","slug":"two-arrested-for-beating-a-dalit-delivery-boy-in-ashiyana-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित डिलीवरी बॉय मामला: नामजद आरोपी और उसका नौकर गिरफ्तार, दूसरे पक्ष ने लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दलित डिलीवरी बॉय मामला: नामजद आरोपी और उसका नौकर गिरफ्तार, दूसरे पक्ष ने लगाया छेड़खानी का आरोप
Tue, 21 Jun 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:50 PM IST
सार
दलित डिलीवरी बॉय से मारपीट करने और मुंह पर थूकने के आरोपी युवक व उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पक्ष ने भी डिलीवरी बॉय पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के आशियाना में दलित फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में नामजद आरोपी और उसका नौकर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, आरोपी पक्ष ने भी डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
रविवार को जोमेटो का एक ऑर्डर डिलीवर करने विनीत कुमार रावत आशियाना पहुंचा। वहां अजय सिंह ने उसकी जाति जानने के बाद उसका छुआ खाना लेने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर डिलीवरी बॉय की अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की और उसके मुंह पर थूक दिया।
विज्ञापन
विनीत ने आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के आरोपी पक्ष ने भी डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन