{"_id":"d8b812955946773de5be27f72295c8a0","slug":"tte-misbehaved-with-a-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर से की बदसलूकी और पति को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजर से की बदसलूकी और पति को भी पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 May 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट एक्सप्रेस में पति के साथ यात्रा कर रही महिला सैन्य अधिकारी से टीटीई ने छेड़खानी की, विरोध करने पर अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
पति के बोलते ही टीटीई मारपीट पर उतारू हो गया। ट्रेन के लखनऊ जंक्शन पहुंचने से पहले ही सेना के कई जवान और अधिकारी पहुंच चुके थे।
महिला सैन्य अधिकारी की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बरेली स्थित यूबी सब एरिया में तैनात सैन्य अधिकारी दंपती चित्रकूट एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। एसी द्वितीय श्रेणी की बोगी ए-1 में दोनों का आरक्षण था।
हालांकि दोनों की बर्थ अलग-अलग केबिन में थी। बोगी में बांदा में तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक विनय शंकर श्रीवास्तव टीटीई के रूप में ड्यूटी कर रहा था।
आरोप है कि टीटीई उन्नाव के पास महिला अधिकारी की बर्थ के पास आया और उन्हें धक्का दे दिया। विरोध करने पर टीटीई महिला अधिकारी से अभद्रता करने लगा।
केबिन के अन्य यात्रियों ने भी उसकी हरकत पर विरोध किया, लेकिन टीटीई धमकाते हुए बदसलूकी करता रहा। इस बीच पहुंचे महिला के पति से भी भिड़ गया।
मामला बड़ता देख सैन्य अधिकारी दंपती ने जीआरपी कंट्रोल रूम में शिकायत करने के साथ ही लखनऊ में तैनात सैन्य अधिकारियों को अवगत कराया।
ट्रेन के लखनऊ पहुंचने से पहले ही सेना के जवान और अधिकारी लखनऊ जंक्शन पर पहुंच चुके थे।
सेना के जवानों का गुस्सा देखते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी मोहम्मद इरशाद त्यागी ने जवानों की मदद से पूरी बोगी की घेरेबंदी कराई और ट्रेन से उतरते ही आरोपी टीटीई को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद महिला सैन्य अधिकारी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।