फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truth behind gangrape of a cancer patient.

बालिग बताकर कैंसर की शिकार गैंगरेप पीड़िता को बलरामपुर अस्पताल भेजा, छह ने किया था दुष्कर्म

Tue, 12 Dec 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
truth behind gangrape of a cancer patient.
demo pic

सरोजनीनगर इलाके में ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मंगलवार की सुबह लोकबंधु अस्पताल ने जांच के बाद कशोरी को बालिग बताकर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद सीएमओ ने टीम गठित कर किशोरी का परीक्षण कराया।

विज्ञापन


हालांकि, अभी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, घटना के मुख्य आरोपी के बाद एक और आरोपी सुमित पहाड़ी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य आरोपी व पीड़िता के मोबाइल फ्रेंड शुभम यादव को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान की कोठरी से शराब की खाली बोतल, चादर व आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्थे चढ़े शुभम ने चार अन्य साथियों के नाम उगलने के साथ खुलासा किया कि शराब के जाम लड़ाने के साथ छह युवकों ने किशोरी से दरिंदगी की थी। इसके बाद चार बेटियों के पिता ने लिफ्ट देकर आबरू लूटी। चौंकाने वाले खुलासे पर पुलिस ने अन्य चार युवकों की तलाश शुरू की है। एसएसपी ने दरिंदगी के आरोपियों पर गैंगस्टर-रासुका की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एएसपी सिटी पूर्वी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप के मुख्य आरोपी शुभम यादव को दरोगा खेड़ा से गिरफ्तार किया है। गांव रहीमाबाद निवासी शुभम की निशानदेही पर भोला खेड़ा में एक निर्माणाधीन मकान की कोठरी में पुआल पर बिछी चादर, शराब की खाली बोतल, दरिंदगी में इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक वस्तु आदि बरामद हुई।

केकेवी में बीकॉम के छात्र शुभम ने अपने साथी सुमित पहाड़ी, निरंजन, वीके उर्फ बउआ और बिटोला के नाम उजागर किए। बोला कि मिस्ड कॉल के चक्कर में किशोरी से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने अपना नाम शैलेंद्र बताकर दो दिन में जाल में फंसाया और शनिवार शाम उसे चिल्लावां बाजार में मुलाकात के लिए बुलाया था। बाइक पर बैठाकर विभिन्न स्थानों की सैर कराते हुए भोला खेड़ा ले गया। वहां रहीमाबाद के रामसिंह की प्लॉटिंग हो रही है।

'किशोरी को एकांत में बातचीत के बहाने कोठरी में ले गया'

truth behind gangrape of a cancer patient.
आरोपी शुभम - फोटो : amar ujala

शुभम ने कुबूला कि प्लॉटिंग पर उसके साथी बैठे जाम लड़ा रहे थे। प्रेमजाल में फंसी किशोरी को एकांत में बातचीत के बहाने कोठरी में ले गया। वहां मौजूद सुमित यादव को चाय-समोसा लेने के बहाने भेजा। किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद नशे में धुत अन्य साथी आ गए।

शुभम ने किशोरी को बुरी तरह डरा दिया और साथियों ने उससे दरिंदगी की। गैंगरेप से किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। शुभम ने उसे घर छोड़ने को कहा। बुरी तरह रो रही किशोरी के इन्कार पर उसे सड़क पर छोड़कर भाग निकला था।

कलमबंद बयान व पड़ताल से साफ होगी तस्वीर
एएसपी सिटी ने कहा कि पीड़िता ने शुभम व उसके दोस्त द्वारा घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर बनी कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म और वीरेंद्र यादव पर मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर दरिंदगी की पुलिस व माता-पिता को जानकारी दी थी। इस आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करके धरपकड़ और पीड़िता को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया। संगीन वारदात के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी शुभम ने जिन चार युवकों के नाम उजागर किए हैं, उनमें से समित पहाड़ी को मंगलवार को दबोच लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पड़ताल की जाएगी कि गैंगरेप में उनकी संलिप्तता थी या शुभम ने किसी अन्य वजह से उनके नाम लिए हैं।

पीड़िता की मन:स्थिति कुछ सही होने पर महिला पुलिसकर्मी के जरिए उससे दोबारा बातचीत करके दरिंदों की जानकारी ली जाएगी। पीड़िता के कलमबंद बयान और विभिन्न तरीकों से पड़ताल करके तस्वीर साफ की जाएगी। कैंसर पीड़िता से दरिंदगी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गैंगस्टर-रासुका और जल्द सजा दिलाने के आदेश

truth behind gangrape of a cancer patient.

एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ कृष्णानगर को कैंसर पीड़िता से गैंगरेप की तफ्तीश का संजीदगी से पर्यवेक्षण करके पुख्ता सुबूतों के  साथ चार्जशीट तैयार कराने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कराकर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आरोपियों को गैंगेस्टर और रासुका में निरुद्ध कराने को कहा गया है।

दोस्ती की गुत्थी सुलझाने की कोशिश
चौकी इंचार्ज सचिन गुप्ता का कहना है कि ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी की रहीमाबाद के शैलेंद्र से मोबाइल पर बातचीत होती थी। कुछ दिनों पहले शैलेंद्र का सिमकार्ड शुभम के हाथ लगा। उसने मिस्ड कॉल की और शैलेंद्र बनकर बात करने लगा।

उसने किशोरी को कॉल करके चिल्लावां बाजार बुलाया और अपना सही नाम बताने के साथ कहा कि शैलेंद्र गांव नटकुर के पास इंतजार कर रहा है। झांसे में आई किशोरी उसकी बाइक पर सवार हो गई। सवाल उठा कि शैलेंद्र  कौन है, किशोरी से उसकी दोस्ती कैसे हुई, उसका सिमकार्ड शुभम के हाथ कैसे लगा? किशोरी उसकी आवाज पहचानने में चूकी या शुभम ही शैलेंद्र बनकर बात करता था। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

आरोपी ने गिरफ्तार साथी को बेकुसूर बताया

truth behind gangrape of a cancer patient.

हत्थे चढ़े शुभम यादव ने चार अन्य साथियों के नाम उजागर करते हुए रविवार को गिरफ्तार सुमित यादव को बेकुसूर बताया। बोला कि सुमित यादव को उसने चार-समोसा लेने भेज दिया था। इस दौरान उसने व अन्य साथियों ने किशोरी से दरिंदगी की। वहीं, चौकी इंचार्ज का कहना है कि पीड़िता ने सुमित यादव को पहचाना था। उसके द्वारा खुद को बेकुसूर बताए जाने पर पीड़िता ने झिड़क दिया था। मौके पर उसकी मौजूदगी थी और वह आरोपी है।

मंत्रियों ने पीड़िता को ढांढस बंधाया, पुलिस को फटकार
सरोजनीनगर में ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप की खबर पढ़कर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सोमवार दोपहर लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं। पीड़िता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार की तरफ से उसके ब्लड कैंसर के इलाज के साथ इंसाफ दिलाया जाएगा। उसके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट का निरीक्षण करने के साथ सीएमएस सुरेश सिंह चौहान को पीड़िता के इलाज में कोई लापरवाही न करने की हिदायत दी।

घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं। महिलाएं व बेटियां अभी भी असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही 45 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सोमवार शाम पीड़िता के घर जाकर उसे ढांढस बंधाया और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरोजनीनगर पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दो हफ्ते पहले त्रिमूर्तिनगर में रिटायर्ड स्टाफ नर्स लूसी की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अब ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप ने इलाके में सनसनी फैला दी। अपराध पर अंकुश न लगने पर वह मुख्यमंत्री व डीजीपी से शिकायत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed