फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tongue cut of a boy than shooted

चाकू से काटी जीभ, फिर मार दी गोली

Tue, 10 Mar 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 10 Mar 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Tongue cut of a boy than shooted

उदयपुर क्षेत्र के रांकी में आपसी रंजिश में सोमवार की रात एक किशोर की जीभ काटने के बाद उसे गोली मार दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस की जीप फूंकने के साथ ही पुलिस बल को गांव वालों ने खदेड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़ी हुई। घायल किशोर को इलाज के लिए लेकर जा रहे एसओ व दो सिपाहियों को भीड़ ने दो ओर से घेर लिया और अभद्रता भी की। हालांकि घायल को इलाज के लिए ले जाने की बात पर आक्रोशित ग्रामीणों पुलिसकर्मियों को छोड़ा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसे लेकर गांव में फायरिंग भी हुई। मौके पर दलबल के साथ एसपी बलिकरन सिंह यादव पहुंचे और घटना की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कल्लू का पुत्र दीपक यादव(17) सोमवार की देर रात तालाब की ओर शौच के लिए गया था। आरोप है कि इसी बीच गांव के पांच लोगों ने उसे दबोच लिया। पिटाई के बाद चाकू से उसकी जीभ भी काट दी।

गोली मारकर, तालाब में फेंकने की कोशिश

Tongue cut of a boy than shooted

किशोर को बदमाशों ने गोली भी मारी और तालाब में फेंकने लगे। तभी शोर और फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। यह देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। एसओ संतोष दुबे दलबल के साथ गांव की ओर भागे। इसके पूर्व गांव में सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र हो गए।

लोगों के मुताबिक रुक-रुककर फायरिंग भी होती रही। इसी दौरान एसओ सरकारी जीप से पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही दौड़ा लिया। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। एसओ व दो सिपाही ही लोगों की भीड़ में फंस गए। वे लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन कोई उनकी बात सुनने को राजी नहीं था।

जैसे ही एसओ घायल दीपक के पास पहुंचे। उसी समय आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की जीप में आग लगा दी। एसओ लोगों से घायल किशोर को अस्पताल ले जाने के लिए हटने की बात करने लगे। दीपक के परिवार वालों की मिन्नतों के बाद ग्रामीणों ने एसओ को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed