{"_id":"e594ce90c879fcf65c7fbbf5413bb7ba","slug":"thugs-escaped-with-60-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्यवनप्राश खिलाया, 60 हजार लेकर चंपत हुए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
च्यवनप्राश खिलाया, 60 हजार लेकर चंपत हुए चोर
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 12 Oct 2013 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी और टप्पेबाजी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी में शुक्रवार को टप्पेबाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बहराइच से अपनी पत्नी का इलाज कराने हजरतगंज के पास कैंसर अस्पताल में आए चंद्रकेश को चकमा देकर एक टप्पेबाज उनसे 60 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया।
मामला गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के कैंसर अस्पताल का है। चंद्रकेश लंबे अरसे से बीमार चल रही अपनी बीवी का इलाज कराने लखनऊ आए थे। यहां उन्होंने अपनी बीवी को कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वह किसी काम से हॉस्पिटल के नीच आए थे कि एक आदमी उनके पास आया और खुद को हॉस्पिटल का हेड कम्पाउंडर बताकर उनसे बात करने लगा।
पूरी स्थिति जान लेने के बाद उस आदमी ने चंद्रकेश को बातों में उलझा लिया। उसने चंद्रकेश को लालच दिया कि वह कम पैसे में उनकी बीवी का इलाज करा देगा और सुविधाएं भी अच्छी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
बातों-बातों में वह चंद्रकेश को डीजीपी ऑफिस की तरफ पराग डेरी के पास ले आया। वहां उसने चंद्रकेश से 60 हजार रुपये ले लिए। चंद्रकेश जब तक कुछ समझ पाते, एक कार पीछे से आई और वो आदमी उसमें बैठकर फरार हो गया।
चंद्रकेश ने इस पूरी वारदात की जानकारी हजरतगंज पुलिस को दी। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि विवेचक को पेट्रोलपंप व अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के आदेश दिए गए हैं।