फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three found hanging in a house in raebareli.

Raebareli News: घर के अंदर फंदे से लटके मिले महिला व दो बेटियों के शव, मचा हड़कंप

Wed, 15 Jun 2022 12:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 12:28 AM IST
सार

तीनों शव एक ही फंदे से लटक रहे थे। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। महिला का पति लुधियाना में रहता है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
Three found hanging in a house in raebareli.
घटना के बाद मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डलमऊ (रायबरेली) : बिझलामऊ गांव में मंगलवार को दो मासूम बेटियों संग एक महिला का शव छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। तीनों शव एक ही फंदे से लटक रहे थे। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। महिला का पति लुधियाना में रहता है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बिजलामऊ निवासी हरीलाल काम के सिलसिले में लुधियाना में है। उसकी पत्नी बिटाना (32) अपनी दो मासूम बेटियों जानवी (5) व सौम्या (3) के साथ ससुराल स्थित घर पर रहती थीं। सास मालती, ससुर रामलखन व देवरानी रोशनी भी साथ में रहते थे। बिटाना का पति हरीलाल और देवर सद्दू लुधियाना में रहते हैं। हरीलाल का सबसे छोटा भाई अनिल अपने माता-पिता के साथ ही गांव स्थित घर पर रहता था। ससुर रामलखन के मुताबिक वह पत्नी मालती के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। घर पर सिर्फ दोनों बहुएं रहती थीं। सोमवार शाम उसकी बहू बिटाना खाना खाकर घर चली आई थी। गांव स्थित दो मंजिला मकान में रोशनी पहली मंजिल पर व बहू बिटाना भूतल पर रहती थी। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब छोटी बहू नीचे उतरी तो देखा बिटाना के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरीके से दरवाजा खोला तो बिटाना अपनी दो मासूम बेटियों के साथ छत के कुंडे में रस्सी के बने फंदे से लटक रही थी। एक ही फंदे से महिला और उसकी बेटियों के शव लटके देख वह सहम गई। खबर पाकर परिवार के लोग भी आ गए। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने घटना की जांच की। शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला परेशान रहती थी। कोतवाल ने बताया कि महिला और उसकी बेटियों की हत्या की गई है, यह उन्होंने खुदकुशी की है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले, बेटी संग आए दिन होती थी मारपीट
खबर पाकर बिटाना के पिता हरीशंकर भी मौके पर पहुंचे। तीन शव देखकर हरिशंकर फफक-फफक कर रो पड़े। पिता का दबी जुबान कहना था कि ससुरालीजन आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। तीन दिन पहले ही बेटी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया था। मृतका का पति आए दिन फोन पर गाली-गलौज करता था। पिता का कहना है कि घटना की जांच कराकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

भयावह थी तस्वीर, खड़े हो गए रोंगटे
महिला और उसकी मासूम बेटियों का शव एक ही रस्सी से बने फंदे से लटक रहा था। जिसने भी यह दृश्य देखा सहम गया। एक साथ फंदे पर लटक रहे तीन शव देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।


जल्द होगा मामले का खुलासा
अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पहले महिला ने बेटियों को फंदे पर लटकाया और फिर खुद गले में रस्सी बांधकर लटक गई। महिला और उसके पति के बीच अनबन होने की भी जानकारी मिली है। मृतका के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल कॉल डिटेल के जरिये घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed