फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in a road accident in Manpur area in Sitapur.

कोहरा बना काल : ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, तीन दोस्तों की मौत, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से कोहराम

Wed, 29 Dec 2021 08:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

सीतापुर के मानपुर इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three died in a road accident in Manpur area in Sitapur.
- फोटो : social media

विस्तार

लहरपुर/महराजनगर थाना मानपुर इलाके में मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ से आए युवक को लेकर बाइक पर बिठाकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक टकराने से मौत हो गई। दो ने रास्ते में, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। हादसा घना कोहरे की वजह से होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली लहरपुर इलाके के अकबरपुर निवासी मुकेश (22), गांव के साथी महफूज (20)  के साथ गांव के ही साथी मुन्ना उर्फ मोहित (22)को लेने के लिए बाइक पर सवार होकर बिसवां गए थे। बताया जाता है कि मुन्ना लखनऊ में लेकर काम करता है। मंगलवार की रात मुन्ना बस से सवार होकर बिसवां पहुंचा, लेकिन यहां से घर जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिल रही थी। इसलिए उसने अपने दोस्तों को फोन कर घर ले जाने के लिए मदद मांगी। दोस्त के कहने पर मुकेश और महफूज, मुन्ना को लेने के लिए बिसवां पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे, इसी बीच मानपुर इलाके के जमालपुर के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से जा घुसी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, बिसवां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहित और मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि महफूज की हालत को नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव में तीन दोस्तों की एक साथ हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed