फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died after fire broke out from a vehicle.

बच्ची की मौत पर बवाल में डंपर फूंका, 14 झुलसे, तीन की मौत

Sun, 15 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three died after fire broke out from a vehicle.
हादसे के बाद गांव में जमा लोग - फोटो : amar ujala

काकोरी के बेलवा गांव में बच्ची की मौत के विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी में झुलसे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की रविवार को मौत हो गई। तीनों की अर्थियां गांव में पहुंचते ही मातम छा गया।

विज्ञापन


सांसद, विधायक समेत कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए। अब भी आगजनी में झुलसे 14 लोगों में से दो अन्य सगे भाइयों समेत पांच की हालत गंभीर है। इनमें से चार लोग तंगहाली के चलते घर पर ही मौत से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने इनके इलाज के लिए सिविल अस्पताल के अधीक्षक को फोन किया, जबकि एसीएम ने पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

एसओ काकोरी रामनरेश यादव ने बताया कि बेलवा में मंगलवार सुबह मिट्टी से लदे डंपर से मुस्कान (9) की मौत हो गई थी। आक्रोशित भीड़ ने प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ की और दो डंपर फूंक दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल का टैंक फटने से झुलसे

Three died after fire broke out from a vehicle.
तीन चिताएं एक साथ आसपास जलीं - फोटो : amar ujala

एक डंपर में आगजनी के दौरान डीजल का टैंक फटने से 14 लोग झुलस गए थे। इनमें सरोज (18) उसके भाई अनुज (15) व गांव के ही दिनेश (25) की बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शव रविवार दोपहर गांव लाए गए। सांसद कौशल किशोर, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला समेत इलाके के कई जनप्रतिनिधि व कई गांवों के लोग शोकसंवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचे। तीनों युवकों की श्मशान में अगल बगल चिताएं जलीं।

सरोज व अनुज को उनके बुजुर्ग पिता अंगनू ने मुखाग्नि दी, जबकि दिनेश का उसके पिता मोतीलाल ने अंतिम संस्कार किया।

दो बेटों की मौत से टूट गया अंगनू
65 बरस के किसान अंगनू दास घर के सामने रखी दो बेटों सरोज और अनुज की अर्थियों के पास फफक कर रो रहा था। मां सरजू देई बेसुध थीं। छोटा बेटा मनोज भाइयों की मौत पर रोने के साथ बुजुर्ग माता-पिता को संभालने की कोशिश में जुटा था।

बेटो की मौत से बेहाल हुए माता-पिता

Three died after fire broke out from a vehicle.

दिनेश की मौत की खबर पहुंचते ही परिवारीजन विलाप कर रहे थे। विलख रही मां मखाना देवी शव पकड़कर रोई और गश खाकर गिर गई। पिता मोतीलाल सिर पीटने के साथ किस्मत को कोस रहे थे। दिनेश के भाई रमेश, कमलेश, गोपाल, उमेश व विवेक रोने के साथ माता-पिता को संभालने की कोशिश में जुटे थे।

दशा देख पसीजे विधायक
सरोज-अनुज व दिनेश के परिवारीजनों को ढांढस बंधा रहे विधायक शारदा प्रताप शुक्ला को गांव कटिंगरा के प्रधान रिजवान ने बताया कि आगजनी में 14 लोग झुलसे थे, जो तंगहाली के चलते इलाज नहीं करा पा रहे हैं।

इनमें पंकज रावत(12), उसके भाई अनुज (15) व गांव के अनुज राठौर (18) और सोनू राठौर (25) घर पर ही मौत से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में चारपाई पर पड़े चारों लोगों को मक्खियों से बचाने के लिए मच्छरदानी लगाई गई हैं।

इलाज के अभाव, गंदगी व पसीने से संक्रमण फैल रहा है। इस पर विधायक ने सिविल अस्पताल के सीएमएस आशुतोष दुबे को कॉल करके झुलसे लोगों के इलाज की व्यवस्था कराने और चारों के परिवारीजनों से उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचने को कहा।

तीन की मौत पर चौथे को नर्सिंग होम पहुंचाया

Three died after fire broke out from a vehicle.
हादसे का शिकार हुए अनुज व सरोज - फोटो : amar ujala

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कैलाश के ससुरालीजन अनुज, सरोज व दिनेश की मौत से घबरा गए। उन्होंने रविवार सुबह कैलाश को बलरामपुर अस्पताल से एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। झुलसे अन्य लोगों के परिवारीजन भी बुरी तरह घबराए हैं।

मुआवजे की मांग
गांव में भीड़ ने सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की। मौके पर मौजूद सरोजनीनगर के एसडीएम प्रेमरंजन सिंह ने तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव व कानूनगो आरके पांडेय को सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

ऐसे झुलसे थे ग्रामीण
फुफेरी बहन की शादी से मां के साथ मंगलवार सुबह गांव लौटी मुस्कान को सड़क पार करते समय आगरा एक्सप्रेस-वे की मिट्टी ढो रहे डंपर ने रौंद दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करके शीशे तोड़े और डंपर फूंक दिया। इस बीच एक अन्य डंपर आते दिखा।

प्रदर्शनकारियों ने पथराव के साथ उसका डीजल टैंक फोड़ा और आग लगा दी। फूटे टैंक से डीजल के फव्वारे ने आग पकड़ी और जलता हुआ डीजल आसपास खड़े लोगों पर गिरा। इसमें 14 लोग झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed