{"_id":"5ff156958ebc3e3c87152584","slug":"three-criminals-arrested-in-an-encounter-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हुए बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हुए बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
Sun, 03 Jan 2021 11:01 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ अपराधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के तरबगंज इलाके में बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हुआ बदमाश गुड्डू उर्फ पवन पासी और उसके तीन साथियों को वजीरगंज पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में वांछित और हिस्ट्रीशीटर बदमाश पवन उर्फ गुड्डू को गोली लगी है। गिरफ्तार होने वालों में शातिर बदमाश राजेश और धर्मपाल भी हैं। इन सब पर लूट, डकैती व चोरी के 26 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पवन पासी जिले के कर्नलगंज इलाके का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम को पवन के पास से एक राइफल, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
घायल बदमाश का गोंडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।