{"_id":"097a5a08bbf3df8f515e38f641dce514","slug":"theives-try-to-atm-heisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM में छोड़ा स्प्रे और कटर, खाली हाथ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM में छोड़ा स्प्रे और कटर, खाली हाथ भागे बदमाश
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 05 Oct 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में बदमाशों और चोर-उचक्कों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मामला बंथरा क्षेत्र का है, जहां बदमाश एटीएम लूटने की फिराक में थे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, बंथरा कस्बे में एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। तड़के 3.30 पर वहां एक इंडिका कार आई। उसमें से तीन बदमाश बाहर निकले और पैसे निकालने के लिए एटीएम में अंदर घुसे।
विज्ञापन
इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने कार देखी और गुजर गई। कुछ ही समय बाद पुलिस दूसरे गश्त पर आई। उसी जगह पर गाड़ी के अब तक खड़े होने पर पुलिस को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें- आंखों में केमिकल डाल तीन घरों में हुई बैक टू बैक चोरी
इधर पुलिस के पहले राउंड की गश्त से ही बदमाश सचेत हो गए थे और भागने का मन बना चुके थे। पुलिस जब तक उनके पास पहुंचती, बदमाश निकल भागे। इस दौरान पुलिस ने कार का नंबर पीबी101996 नोट कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एटीएम के अंदर से स्प्रे, कटर और हथौड़ा बरामद हुआ है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे पर सफेद पॉलीथिन लगी हुई है।
उधर बैंक का कहना है कि एटीएम मशीन सुरक्षित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-