{"_id":"6059ed968ebc3ec89b7f6a86","slug":"theft-in-shop-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: दुकान में सेंध लगाकर उड़ाया लाखों का माल, सीसीटीवी उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: दुकान में सेंध लगाकर उड़ाया लाखों का माल, सीसीटीवी उखाड़ ले गए चोर
Tue, 23 Mar 2021 07:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच शहर के छोटी तकिया मोहल्ले में स्थित आयरन एंड स्टील की दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान को उड़ा ले गए। चोरी की घटना को कैद कर रही सीसीटीवी व डीवीआर को भी चोर अपने साथ तोड़कर लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात ने नवागंतुक थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरगाह थाना क्षेत्र के छोटी तकिया में व्यापारी प्रशांत टेकड़ीवाल की लक्ष्मी आयरन एंड स्टील की दुकान स्थित है। थाने से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर सड़क पर ही स्थित दुकान में बीती रात चोर छत की टीन हटाकर सेंध लगाकर घुस गए और दुकान की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख नगदी व समान को चुरा ले गए।
मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली गई तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के लिए जब सीसीटीवी चेक करने के लिए पहुंचे तो देखा कि सीसीटीवी, एलईडी व डीवीआर को भी चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर दरगाह थाने की पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। दरगाह थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।