{"_id":"59b7c3704f1c1be87f8b6292","slug":"theft-in-bkt-village-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक: एक ही रात में गांव के पांच घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का आतंक: एक ही रात में गांव के पांच घरों में लाखों की चोरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी थाना क्षेत्र के गांव बीजेपुर और पहाड़पुर में सोमवार रात हुई ताबड़तोड़ चोरियों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
बीजेपुर गांव के पांच घरों से चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। वहीं पहाड़पुर चौराहे पर तीन दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है।
इस पूरे घटनाक्रम में चौकाने वाली बात यह है कि पहाड़पुर चौराहे पर जिन दुकानों में चोरी हुई उनसे कुछ कदम की दूरी पर ही पुलिस पिकेट मौजूद रहती है।
सूत्रों के मुताबिक चोर बीजेपुर के निवासी ज्वाला प्रसाद यादव के घर से एक लाख 65 हजार रुपए के साथ जेवर और मोबाइल ले गए।
इसी गांव के राम लखन यादव, श्याम मनोहर यादव, मुनेश्वर यादव और लल्न यादव के यहां से भी भारी मात्रा में नकदी व जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पहाड़पुर में जिन तीन दुकानों में चोरी हुई है, उनमें मोहम्मद हनीफ की कपड़े की दुकान, आशोक कुमार की बर्तन की दुकान और कन्हैया लाल का ब्यूटी पार्लर था।
विज्ञापन