फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft at hazratganj

गंज कोतवाली से चंद कदम हुई लाखों की चोरी, सनसनी

Fri, 20 Sep 2013 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
theft at hazratganj

गंज कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित लालबाग के जहूर बख्श चर्च के परिसर में बुधवार रात घुसे चोर ला-मार्टीनियर की शिक्षिका के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े।

विज्ञापन


कैसरबाग पुलिस ने मौका मुआयना के बाद करीबी पर शक जाहिर किया है।


कैसरबाग क्षेत्र स्थित जहूर बख्श चर्च के परिसर में रहने वाली जेफनी एगवर्ट गौतमपल्ली के लॉ-मार्टीनियर कॉलेज में शिक्षिका हैं। जेफनी का बेटा वरुण एगवर्ट भी ला-मार्टीनियर कॉलेज में शिक्षक है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह उठने पर ड्राइंग रूम का दरवाजा खुला देख जेफनी सन्न रह गईं। शक होने पर अंदर कमरे में गईं तो अलमारी में चाभी लगी मिली। खोलने पर सेफ में रखे आठ हजार रुपये और लाखों के जेवरात गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेफनी के अनुसार कुंडी तोड़कर चोर घर में घुसे थे। मामला ला-मार्टीनियर की शिक्षिका से जुड़ा होने के चलते तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस घर में काम करने वाली नौकरानी समेत अन्य आने-वाले लोगों का ब्यौरा लेकर पड़ताल कर रही है। अलमारी को चाभी से खोलने के चलते पुलिस को किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है।


कार बाजार में काम करने वालों पर शक

शिक्षिका ने लालबाग में सड़क पर सजने वाले कार बाजार में काम करने वालों पर शक जताया है। नियमों को दरकिनार कर सड़क पर कब्जा जमाए इन लोगों के यहां काम करने वाले ज्यादातर संदिग्ध हैं।



कई बार उन्होंने ऐसे लोगों को घर में झांकते देख टोका भी था। इसके साथ ही हजरतगंज व कैसरबाग पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


14 वर्ष से काम कर रही नौकरानी का घर नहीं मालूम

पुलिस के अनुसार शिक्षिका के घर नौकरानी 14 वर्ष से काम कर रही थी। बावजूद इसके उन्हें यह तक नहीं पता है कि वह कहां रहती है। पुलिस ने किसी तरह उसके घर का पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed