फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenage boy killed in love affair in lucknow.

'टीनेज' प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमिका ने कराई हत्या?

Fri, 12 Dec 2014 05:11 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
teenage boy killed in love affair in lucknow.

ये कहानी अल्हड़ उम्र के कच्चे प्यार और उसके खौफनाक अंत की गवाही दे रही है। 12वीं क्लास के इस होनहार छात्र के पिता पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके थे। अब वो भी मौत के घाट उतार दिया गया, वजह बना प्यार।

विज्ञापन


कैम्पवेल रोड स्थित नवीन नगर में रहने वाले सुमित किसनानी ने राजाजीपुरम के एक स्कूल में उसी इलाके के डी ब्लॉक में रहने वाली एक लड़की से इश्क हो गया। दोनों ने 8वीं क्लास तक पढ़ाई साथ की। उसके बाद लखनऊ के जाने-माने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में चला गया और लड़की ने दूसरे स्कूल में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन


अब भी दोनों के घर करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर थे। उम्र बढ़ी, तो प्यार भी परवान चढ़ने लगा। मिलना, बात करना और घूमना बढ़ गया। ज्यादातर प्रेम प्रसंगों की तरह इस रिश्ते को भी लड़की के घर वाले मानने को तैयार नहीं थे। घर वालों ने रिश्ते का विरोध किया और रिश्ता तल्ख होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक गुरुवार शाम लड़के के फोन पर कॉल आई। उसे पास के ही सूनसान इलाके में बुलाया गया। वहां न जाने क्या हुआ पर कुछ देर बाद, सुमित के घर में मातम पसर गया। सुमित की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शुरुआत में तो ये महज एक हादसा लगा, लेकिन कहानी परत-दर-परत खुली तो लड़की फंसती चली गई।

मां ने लगाए सनसनीखेज आरोप

teenage boy killed in love affair in lucknow.

सुमित की मां वंदना ने बताया कि उनके बेटे और लड़की का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। ये रिश्ता लड़की की मां को मंजूर नहीं था और उन्होंने इसका विरोध किया था।

वंदना ने आरोप लगाया कि लड़की और उसकी मां ने मिलकर सुमित की ‌हत्या करवाई है। उन्होंने बताया कि लड़की ने गुरुवार शाम 6.30 बजे सुमित को कॉल करके मिलने के लिए जलालपुर फाटक के पास टूटी दीवार एरिया में बुलाया।

मां के मुताबिक, सुमित ने घर पर बहाना बनाया कि शुक्रवार को एग्जाम के लिए उसे कहीं कॉपी लेने जाना है और वह अपनी एक्टिवा से निकल गया। वंदना की मानें तो कुछ देर बाद लड़की का फोन उनके नंबर पर आया। खबर हादसे की थी, उनका बेटा ट्रेन के सामने आ गया था।

परिजन वहां पहुंचे थे हालात खौफनाक थे। लड़की के पास सुमित का डुअल सिम फोन था और कुछ दूर पर एक्टिवा खड़ी थी। ट्रैक के पास ही सुमित की लाश देखकर मां की चीख निकल गई।

पढ़ाई में होनहार था सुमित

teenage boy killed in love affair in lucknow.

शुक्रवार को सुमित की मां व अन्य परिजन कैम्पवेल रोड पर सुमित का शव रखकर बैठ गए। प्रदर्शन उग्र होता, इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई की और लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पहले लड़की के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा फिर पता चला इस वारदात में पांच लड़के शामिल थे।

देर शाम तक जारी पूछताछ का खुलासा पुलिस ने नहीं किया, पर लड़के के स्कूल जरूर गमगीन हो गया। सुमित के टीचर्स ने बताया कि वह बेहद होनहार लड़का था। सुमित ने 11वीं क्लास में 70 फीसदी अंक हासिल किए थे।

सुमित ने 10वीं की पढ़ाई लखनऊ पब्लिक कॉलेज से की थी। उसके ऊपर ही घर की जिम्मेदारी थी, हालांकि उसकी बड़ी बहन भी बीएससी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed