फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beaten student in private school of lucknow

टीचर ने चोरी के शक में छात्र को पीटा, पिता ने टीचर पर लगाया ये आरोप, दी तहरीर

Mon, 16 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
teacher beaten student in private school of lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ में गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में फिजिक्स के टीचर ने शनिवार को एक छात्रा के चार सौ रुपये चुराने के शक में नौवीं के छात्र की पिटाई के साथ अपमानित किया। पिता ने शिक्षक पर पिटाई व जूते के फीते बंधवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार को स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच करेगी। प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार राय ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने निजी स्कूल में फिजिक्स के टीचर पर अपने बेटे की पिटाई व जूते के फीते बंधवाकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


कहना है कि उसका बेटा कक्षा नौ का छात्र है। उसके एक सहपाठी के शनिवार को चार सौ रुपये चोरी हो गए थे। शिक्षक ने रुपये चुराने के शक में उसके बेटे की पिटाई के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि एक छात्रा ने टीचर से रुपये चोरी होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शिक्षक ने सभी छात्रों को हिदायत देते हुए 15 मिनट में रुपये लौटाकर गलती स्वीकार करने की बात कही। तय समय बीतने पर छात्र-छात्राओं की तलाशी शुरू कराई। इस दौरान छात्र ने अपनी किताब में छुपाए रुपये निकाल कर फर्श पर गिरा दिए और शिक्षक द्वारा उसकी पिटाई व फटकार की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम सोमवार को स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से तहकीकात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed